Showing posts with label Samaj. Show all posts
Showing posts with label Samaj. Show all posts

मस्जिदों पर बुलडोज़र, खामोश तंज़ीमें और बेचैन मुसलमान

अमेरिकी सांसद इल्हान ओमर ने हाल ही में कहा कि भारत के मुसलमान जेनोसाइड की आठवीं स्टेज पर पहुंच चुके हैं। अगर हालात सचमुच इतने गंभीर हैं, तो सवाल यह है कि हमारी बड़ी-बड़ी क़ौमी तंज़ीमें आखिर किस दिन के इंतज़ार में हैं?


जब बुलडोज़र घरों से आगे बढ़कर मस्जिदों तक पहुंच चुका है, तो यह समझ लेना चाहिए कि आग सिर्फ़ दूसरों के दरवाज़े तक नहीं रुकेगी। आज अगर किसी और की बारी है, तो कल किसी और की होगी। इसलिए जो लोग खुद को क़ौम का रहनुमा और ठेकेदार समझते हैं, उनके पास अभी भी मौका है कि वे मुसलमानों की आवाज़ बनें। अगर नहीं, तो अपने दड़बों में बैठे रहिए और अपने नंबर का इंतज़ार कीजिए।


पिछले कुछ वर्षों में मुसलमानों ने बहुत कुछ देखा है। मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुईं, बुलडोज़रों ने घरों और दुकानों को निशाना बनाया। फिर अचानक मस्जिदों और दरगाहों के नीचे मंदिर होने के दावों की बाढ़ आ गई। और अब हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि बुलडोज़र सीधे मस्जिदों की तरफ़ मुड़ गया है।


दो साल के भीतर बुलडोज़र कार्रवाइयों ने देशभर में लाखों लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित किया है। रिपोर्टों के मुताबिक़ इस दौरान 1.5 लाख से ज़्यादा घर ढहा दिए गए, जिसके कारण लगभग 7.38 लाख लोग बेघर होने पर मजबूर हुए। मानवाधिकार संगठन HLRN के आंकड़े बताते हैं कि दंडात्मक विध्वंस से जुड़े मामलों में सबसे ज़्यादा असर मुसलमानों पर पड़ा, और करीब 44 प्रतिशत मामलों में वे सबसे अधिक प्रभावित समुदाय के रूप में सामने आए।


लगभग हर हफ्ते किसी न किसी शहर से खबर आती है कि चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण या अवैध कब्ज़े के नाम पर किसी मस्जिद को गिरा दिया गया, किसी इबादतगाह को मलबे में बदल दिया गया। यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।


जब बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ़ कानूनी लड़ाई शुरू हुई, तब कुछ संगठनों ने अदालतों का दरवाज़ा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश भी जारी किए। लेकिन ज़मीनी स्तर पर आज भी ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें लोग खुद को असुरक्षित और बेबस महसूस कर रहे हैं।


सबसे अफ़सोसनाक बात यह है कि आम मुसलमान परेशान है, डरा हुआ है, अपने भविष्य को लेकर फिक्र में है। दूसरी तरफ़ राजनीतिक दलों की ख़ामोशी और सोशल मीडिया की बयानबाज़ी से आगे बहुत कम कुछ दिखाई देता है।


यह मसला सिर्फ़ राजनीति का नहीं रह गया है। बहुत से लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं उनकी पहचान, उनकी विरासत और उनके वजूद पर ही सवाल खड़े न किए जा रहे हों।


ऐसे वक़्त में ज़रूरत सिर्फ़ शिकायत करने की नहीं, बल्कि जागने की है। ज़रूरत है कि मुसलमान अपने हक़ और अपने संविधानिक अधिकारों के लिए संगठित हों, कानूनी और लोकतांत्रिक रास्तों पर मज़बूती से खड़े हों, और उन लोगों से जवाब मांगें जो सालों से उनकी नुमाइंदगी का दावा करते आए हैं।

Read More...

कॉकरोच जनता पार्टी’ से डरी सरकार? ट्विटर अकाउंट सस्पेंड


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर आखिरकार गाज गिर ही गई… सोचिए मोदी सरकार कितना डरती है अपने ख़िलाफ़ उठने वाली आवाज़ों से, ख़ासतौर पर GenZ यानी युवाओं से…


CJP का X (ट्विटर) अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है। कहीं डर ये तो नहीं कि मज़ाक-मज़ाक में शुरू हुई ये आवाज़, GenZ का बड़ा आंदोलन न बन जाए…?


सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हुई इस सैटायरिकल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP का अकाउंट भारत में “Withheld” कर दिया गया।


पार्टी से जुड़े अभिजीत दीप्के ने खुद इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि @CJP2029 अकाउंट को “in response to a legal demand” कहकर भारत में रोक दिया गया है।


अभिजीत ने पोस्ट करते हुए लिखा —

“जैसा उम्मीद था, Cockroach Janta Party का अकाउंट इंडिया में withheld कर दिया गया…”


बस फिर क्या था…

कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

लोग पूछने लगे —

क्या अब व्यंग्य से भी डर लगने लगा है?


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शुरुआत में सिर्फ एक मज़ाक थी, लेकिन देखते ही देखते ये इंटरनेट की सबसे दिलचस्प आवाज़ बन गई।

सिर्फ 6 दिनों में इसके इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।


महुआ मोइत्रा, कीर्ति आज़ाद से लेकर दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा, उर्फी जावेद, कुणाल कामरा, हिमांशी खुराना जैसे कई बड़े नाम इस ट्रेंड से जुड़ गए।


असल में ये पूरा आंदोलन उस बयान के बाद शुरू हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने की बात वायरल हुई।


जिस शब्द को ताने की तरह इस्तेमाल किया गया… उसी को GenZ ने अपनी पहचान बना लिया।


अब इंस्टाग्राम रील्स और मीम पेजों पर युवा मज़ाक में कह रहे हैं —

“हाँ, मैं कॉकरोच हूँ…”

और फिर अपनी बेरोजगारी, आलस, ओवरथिंकिंग और हमेशा ऑनलाइन रहने वाली जिंदगी को हँसते-हँसते बयान कर रहे हैं।


लेकिन इस हँसी के पीछे एक चुभन भी है।

सिस्टम से नाराज़गी…

भविष्य को लेकर डर…

और अनसुना कर दिए जाने का दर्द…


CJP के मेनिफेस्टो में भी सिर्फ मीम नहीं, कई गंभीर मांगें हैं —

रिटायर जजों को राज्यसभा सीट जैसा कोई लाभ नहीं मिले,

महिलाओं को 50% आरक्षण मिले,

दल-बदल करने वाले नेताओं पर 20 साल का बैन लगे,

और छात्रों से री-चेकिंग के नाम पर फीस न वसूली जाए।


इस पार्टी की “मेंबरशिप” भी अपने आप में एक तंज है —

अगर आप बेरोजगार हैं, आलसी हैं, और ज़रूरत से ज़्यादा ऑनलाइन रहते हैं… तो आप इसके “योग्य सदस्य” हैं।


कॉकरोच इसके लिए सिर्फ एक कीड़ा नहीं, बल्कि एक प्रतीक है।

एक ऐसे सिस्टम का प्रतीक…

जो लोगों के मुताबिक इतना सड़ चुका है कि अब युवा सड़कों और सोशल मीडिया पर उतरकर व्यंग्य में अपनी बात कह रहे हैं।


अब X अकाउंट पर रोक लगने के बाद सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

हालांकि अब तक सरकार या X की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है।


लेकिन एक बात साफ है —

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सिर्फ एक मीम नहीं रही… ये उस पीढ़ी की आवाज़ बनती जा रही है,

जो हँसते-हँसते अपना गुस्सा बोलना सीख गई है।


आप इसके ऊपर क्या सोचते हैं?

Read More...

क्या कुछ पलों का प्यार किसी की पूरी जिंदगी और भरोसे से ज्यादा कीमती हो सकता है?

ये हैं विनोद और उनकी पत्नी निधि। कॉलोनी में लोग इन दोनों को एक आदर्श couple माना करते थे। औरतें अक्सर कहती थीं, “पति हो तो विनोद जैसा…” और मर्द कहते थे, “बीवी हो तो निधि जैसी…” 💖 


विनोद अपनी पत्नी को सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि अपना सुकून मानते थे। उनके लिए निधि ही उनकी पूरी दुनिया थी। वहीं निधि भी एक जिम्मेदार पत्नी, मां और बहू थी। घर हमेशा खुशियों से भरा रहता था और देखने वालों को लगता था कि इस परिवार के पास हर खुशी मौजूद है। लेकिन कहते हैं ना… कई बार सबसे खूबसूरत दिखने वाले रिश्तों के पीछे सबसे खतरनाक राज छुपे होते हैं ⚠️


हरियाणा के Panipat में रहने वाले विनोद बराड़ा एक computer training center चलाते थे। वो सिर्फ पैसे कमाने वाले इंसान नहीं थे, बल्कि गरीब बच्चों को free में training भी देते थे और जरूरतमंदों के लिए भंडारे भी करवाते थे, इसी वजह से इलाके में उनकी बहुत इज्जत थी। लोग उन्हें नेक दिल इंसान मानते थे। 


लेकिन 21 October 2021 का दिन उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान लेकर आया जिसने सब कुछ बदल दिया। विनोद अपने center के बाहर बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार truck ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी! 😨


हादसा इतना भयानक था कि लोगों को लगा शायद वो बच नहीं पाएंगे। घंटों operation चला, दोनों पैरों की हड्डियाँ टूट चुकी थीं। कुछ दिनों बाद doctors ने उन्हें discharge तो कर दिया, लेकिन महीनों तक bed rest बताया गया।


घर आने के बाद निधि उनका खूब ख्याल रखती थी। पूरा परिवार यही उम्मीद कर रहा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। उधर truck driver दीपक उर्फ Dev बार-बार यही कह रहा था कि ये accident जानबूझकर नहीं हुआ, truck का brake fail हो गया था। Police ने उसे arrest किया, लेकिन कुछ ही समय में उसे bail मिल गई। फिर आया 15 December 2021… वो दिन जिसने बराड़ा परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया! 😢


उस दिन निधि kitchen में खाना बना रही थी और विनोद अपने कमरे में आराम कर रहे थे। तभी main gate खुला होने का फायदा उठाकर एक आदमी हाथ में gun लेकर घर के अंदर घुस गया। वो सीधे विनोद के कमरे में गया, अंदर से दरवाजा बंद किया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 


गोलियों की आवाज सुनकर निधि भागती हुई दरवाजे तक पहुँची, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। वो घबराकर बाहर मोहल्ले वालों को बुलाने लगी। लोग दौड़कर अंदर आए और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। तभी वो आदमी gun लहराते हुए बाहर निकला, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। Police तुरंत पहुँची और विनोद को hospital ले जाया गया, लेकिन doctors ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! 💔


Police investigation में पता चला कि गोली चलाने वाला truck driver दीपक ही था। 


पूछताछ में उसने कहा कि विनोद केस वापस नहीं ले रहे थे, इसलिए गुस्से में उसने ये सब कर दिया। लेकिन विनोद के माता-पिता को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लग रहा था कि इस कहानी में कुछ छुपा हुआ है। फिर साल 2024 में इस case की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी Ajit Singh Shekhawat के हाथ में आई। तभी विनोद के छोटे भाई प्रमोद का Australia से message आया — “मुझे लगता है दीपक अकेला नहीं है… घर का कोई अपना भी इसमें शामिल है।”


इसके बाद Police ने secret investigation शुरू की। Deepak की call details और bank accounts खंगाले गए तो बार-बार एक ही नाम सामने आने लगा — Sumit। 


लगातार calls, पैसों का लेन-देन… सब कुछ उसी तक जाकर रुक रहा था। फिर police ने Sumit की पूरी details निकालीं और उसके बाद जो नाम सामने आया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई, वो नाम था — निधि बराड़ा… यानी विनोद की अपनी पत्नी।


जब police ने निधि को बुलाकर CCTV footage, call records और bank details सामने रखीं, तो आखिरकार वो टूट गई और उसने सारा सच कबूल कर लिया। 


निधि ने बताया कि 2021 में उसने gym join किया था, जहाँ उसकी मुलाकात trainer Sumit से हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। जब विनोद को इस बारे में पता चला, तो घर में झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद निधि और Sumit ने फैसला किया कि अगर उन्हें साथ रहना है, तो विनोद को रास्ते से हटाना होगा। सबसे पहले truck accident करवाया गया, लेकिन विनोद बच गए। फिर दो महीने बाद उसी दीपक से गोली चलवाकर उनकी हत्या करवा दी गई! 😢


सोचिए… जिस इंसान ने अपनी पत्नी को अपनी दुनिया माना, जिसे वो अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, उसी ने कुछ महीनों के रिश्ते के लिए उसे हमेशा के लिए मौत के हवाले कर दिया। आज निधि और Sumit दोनों जेल में हैं। लेकिन इस कहानी ने एक सवाल सबके दिल में छोड़ दिया — क्या कुछ पलों का प्यार किसी की पूरी जिंदगी और भरोसे से ज्यादा कीमती हो सकता है? 💭


#PanipatMurder #NidhiBarada #JusticeForVinod

Read More...

क्या धार्मिक नफ़रत का शिकार बना अयान सैफी?

कभी-कभी एक खबर सिर्फ खबर नहीं होती… वो एक मां की टूटती दुनिया होती है, एक घर की बुझती रोशनी होती है… और एक सवाल बनकर रह जाती है—आख़िर इंसाफ कब मिलेगा?


दिल्ली के त्रिलोकपुरी से आई ये खबर दिल को झकझोर देती है। 16 साल का मासूम अयान सैफी


… एक ऐसा बच्चा, जो अभी जिंदगी को समझ ही रहा था, सपने देख रहा था… अचानक इस दुनिया से छीन लिया गया।  


बताया जा रहा है कि अयान अपने इलाके के पास मौजूद पार्क में था, जब कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वो लोग सिर्फ झगड़ा करने नहीं आए थे… उनके हाथों में चाकू थे, और इरादे बहुत खतरनाक। अयान को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से चाकुओं से गोदा गया।


उसकी मां के लिए वो सिर्फ बेटा नहीं था… उसकी पूरी दुनिया था। “मेरा एक ही बच्चा था…” — ये कहते हुए मां की आवाज़ कांप जाती है। वो रोते-रोते बस एक ही बात कह रही है— मुझे इंसाफ चाहिए… मेरे बेटे के कातिलों को सज़ा चाहिए।


पर इस कहानी में दर्द सिर्फ इतना ही नहीं है… परिवार का आरोप है कि अयान को पहले से धमकियां मिल रही थीं। उसे मुल्ला, मुसल्ला, कटुवा कहकर बुलाया जाता था, डराया-धमकाया जाता था… लेकिन पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। काश अगर सुनवाई हो जाती तो आज एक माँ की दुनिया नहीं उजड़ी होती।


परिवार का कहना है कि ये सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। कई लोगों ने मिलकर उसे घेरा, हमला किया… और फिर सब कुछ खत्म कर दिया।


मीडिया से बातचीत में परिवार ने बताया कि अयान पर हमला करने वाले लड़के नहीं थे, बल्कि लंबे-चौड़े, कम से कम 30-35 साल के आदमी थे। अयान की माँ का कहना है कि मेरा बच्चा तो बस 16 साल का था। जब वह अपने एक दोस्त के साथ पार्क में खेल रहा था, तो कम से कम 8-10 लोगों ने उसे घेर लिया। उसने कभी किसी का कुछ बुरा नहीं किया था. वे उसे मुझसे छीन ले गए.


सबसे बड़ा सवाल यहीं खड़ा होता है—

अगर पहले ही सुनवाई हो जाती… अगर समय पर कदम उठाया जाता… तो आज अयान जिंदा होता!


अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है… लेकिन एक मां के लिए ये सब काफी नहीं है। उसके लिए तो उसकी दुनिया पहले ही खत्म हो चुकी है।


आख़िर में एक सवाल:

जब तक इंसाफ मिलेगा… क्या तब तक उस मां का दर्द कम हो पाएगा?

या ये भी एक और कहानी बनकर रह जाएगी… जिसे कुछ दिनों बाद हम सब भूल जाएंगे?

Read More...

31 साल बाद खुला राज: यूट्यूबर सलीम निकला मासूम का कातिल, पहचान बदलकर जी रहा था नई ज़िंदगी


दिल्ली की गलियों में एक ऐसा सच दफन था, जिसे वक्त भी मिटा नहीं पाया। साल था 1995… एक 13 साल का बच्चा, जो रोज़ की तरह स्कूल के लिए निकला… लेकिन उस दिन वो घर वापस नहीं लौटा। घरवालों की बेचैनी, मां-बाप की आंखों में डर… और फिर एक फोन—“30 हजार दो, वरना बेटे को भूल जाओ…” 


लेकिन ये कहानी सिर्फ अपहरण तक नहीं रुकी… कुछ ही वक्त बाद उस मासूम की लाश एक नाले से मिली… और परिवार की दुनिया हमेशा के लिए उजड़ गई। 


जांच शुरू हुई… और शक गया उसी शख्स पर, जो बच्चे को मार्शल आर्ट सिखाता था—एक भरोसे का चेहरा। पूछताछ हुई… और सच सामने आया—पैसों के लालच में उस मासूम की जान ले ली गई। कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई… लगा कि इंसाफ हो गया। 


लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…


साल 2000 में उसे जमानत मिली… और फिर वो गायब हो गया—ऐसे जैसे कभी था ही नहीं। 


इसके बाद शुरू हुआ एक लंबा खेल—पहचान बदलने का, सच्चाई से भागने का।


उसने खुद को “मरा हुआ” तक घोषित कर दिया… नाम बदला… शहर बदले… और आखिरकार एक नई जिंदगी बना ली—गाजियाबाद में दुकान, सोशल मीडिया पर पहचान, और एक नया चेहरा—यूट्यूबर सलीम वास्तिक। उसने सोचा था कि मुसलमानों के ख़िलाफ़ आग उगलेगा, इस्लाम के ख़िलाफ़ झूठ बोलेगा, घटिया तरीक़े से मज़ाक़ उड़ाएगा तो नफ़रत की घुट्टी में पले हुए कुछ लोग उसे हीरो बनाएँगे और वो अपने जुर्म को छुपा लेगा।


लोग उसके झूठ को सुनते थे… फॉलो करते थे… कोई नहीं जानता था कि कैमरे के पीछे खड़ा इंसान यह सब अपने खून से सने हाथों को छुपाने के लिए कर रहा है…


कहानी में मोड़ तब आया जब फरवरी 2026 में उस पर जानलेवा हमला हुआ… गला काटने की कोशिश… कई वार… वो बच तो गया, लेकिन यहीं से उसके अतीत के दरवाज़े खुलने लगे। उसकी गलीच असलियत सबके सामने लाने के लिए उसके रब ने उसे ज़िंदा रखा…


पुलिस को शक हुआ… पुराने रिकॉर्ड निकाले गए… फिंगरप्रिंट मैच हुए… और फिर जो सच सामने आया, उसने सबको हिला दिया—


👉 असल में 31 साल पुराना कातिल निकला…


आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया… और अब वो तिहाड़ जेल में है—अपनी उसी सजा को काटने के लिए, जिससे वो सालों भागता रहा। 


ये कहानी सिर्फ एक इंसान की नहीं है…

ये कहानी है उस दर्द की, जो एक परिवार ने 31 साल तक सहा…

ये कहानी है उस सच्चाई की, जो देर से सही, लेकिन सामने आ ही जाती है…


और ये एक सवाल भी छोड़ जाती है—

👉 क्या हम सच में किसी को जानते हैं… या फिर इमोशनल बेवकूफ बनाए जाने पर इमोशंस में बहकर सिर्फ उसके दिखाए हुए नक़ली चेहरे को ही सच मान लेते हैं?

Read More...

अमरावती सेक्स स्कैंडल: कमल रेजिडेंसी फ्लैट से खुला बड़ा रैकेट, 8 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित अब भी खामोश


अमरावती का एक साधारण सा फ्लैट… लेकिन उसके पीछे छुपा ऐसा काला सच, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया…

महाराष्ट्र के अमरावती के कटोरा नाका इलाके में स्थित कमल रेजिडेंसी का एक फ्लैट इस वक्त एक बड़े सेक्स स्कैंडल की जांच का केंद्र बना हुआ है। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखने वाला ये फ्लैट अंदर ही अंदर एक संगठित अपराध का हिस्सा बन चुका था।

जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अयान खान है। पुलिस के मुताबिक, उसने और उसके साथियों ने मिलकर लड़कियों को फंसाने और उनका शोषण करने का काम किया। इतना ही नहीं, इस पूरी वारदात के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने का भी आरोप है। हालाँकि एक पहलू यह भी है कि यह सिर्फ पुलिस की थ्योरी है, जिसकी अभी जांच पूरी नहीं हुई है और किसी पीड़िता ने भी सामने आकर सच सामने नहीं रखा है, पर जो आरोप हैं वो बेहद गंभीर हैं।

इस केस में फ्लैट उपलब्ध कराने वाला आरोपी मानव सुगंदे, जो वर्धा से पढ़ाई के लिए परतवाड़ा आया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है—जिनमें एक ने फ्लैट देकर मदद की, जबकि 6 आरोपी वीडियो वायरल करने में शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप के मुताबिक आरोपी युवकों में से एक ने कुछ पैसे मांगे थे और नहीं मिलने पर वीडियोज टेलीग्राम चैनल पर शेयर कर दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 1 टैबलेट जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब तक 18 आपत्तिजनक वीडियो और 39 फोटो बरामद किए जा चुके हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस के मुताबिक उस ने 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक किसी ने भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यही वजह है कि जांच एजेंसियों के सामने सच्चाई तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब महिला एवं बाल कल्याण समिति और अल्पसंख्यक आयोग ने भी दखल दिया है। उनके प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की, साथ ही थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों से पूछताछ भी की।

सूत्रों के अनुसार, कोशिश की जा रही है कि पीड़ित लड़कियां सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं, लेकिन अब तक कोई भी आगे नहीं आई है। वहीं पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके।

ये सिर्फ एक केस नहीं… ये समाज के उस डरावने सच की झलक है, जहां खामोशी ही सबसे बड़ी दीवार बन जाती है।

सवाल ये है—क्या हम सच को सामने लाने में साथ देंगे, या फिर ये सन्नाटा ऐसे ही बना रहेगा?

Read More...

मुस्लिम पिता ने हिंदू बेटी का कन्यादान किया… शादी का कार्ड देख लोग रो पड़े 😢❤️


सोचिए… आज के दौर में जहाँ लोग नाम और धर्म देखकर रिश्ते तोड़ देते हैं, वहीं एक शख़्स ने इंसानियत को सबसे ऊपर रख दिया… ❤️


मध्य प्रदेश के राजगढ़ की ये कहानी है…

एक मुस्लिम पिता — अब्दुल्ला हक खान

और उनकी बेटी — नंदिनी


ये रिश्ता खून का नहीं था… लेकिन मोहब्बत इतनी सच्ची थी कि हर रिश्ता फीका पड़ जाए।


नंदिनी बचपन में ही अपने माँ-बाप को खो बैठी थी… ज़िंदगी ने सब कुछ छीन लिया था… 😔


लेकिन उसी वक़्त अब्दुल्ला खान ने उसे सिर्फ़ सहारा नहीं दिया, बल्कि अपनी सगी बेटी की तरह सीने से लगा लिया।  कभी उसकी पहचान नहीं छीनी गई…


उसे उसके अपने संस्कारों के साथ बड़ा किया गया, पढ़ाया-लिखाया और आज…

👉 वही पिता अपनी बेटी का हिंदू रीति-रिवाज़ से कन्यादान कर रहे हैं 💔❤️


शादी का कार्ड जब लोगों के हाथ में आया… तो उसमें लिखा था:

👉 बेटी – नंदिनी

👉 पिता – अब्दुल्ला हक खान


बस… यहीं से हर किसी की आँखें नम हो गईं… 😢

क्योंकि ये सिर्फ़ कार्ड नहीं था, ये इंसानियत का पैग़ाम था।  

आज जब दुनिया धर्म के नाम पर बंट रही है, तब ये कहानी हमें याद दिलाती है:

👉 मोहब्बत का कोई मज़हब नहीं होता

👉 रिश्ते खून से नहीं… दिल से बनते हैं


काश… हम सब भी थोड़ा-सा इंसान बन जाएं…

तो शायद ये दुनिया और भी खूबसूरत हो जाए… 🤍✨

Read More...

नार्थ कोरिया चुनाव 2026: लोकतंत्र की “मास्टरक्लास”

ताज़ा चुनावी नतीजे आ चुके हैं, और इस बार भी इतिहास खुद को दोहराने से खुद को रोक नहीं पाया।

आंकड़े देखिए और गर्व कीजिए:

 • कुल वोटिंग: 99.9%

 • विजेता उम्मीदवार: 100%

 • विपक्ष: सर्चिंग… Not Found

 • NOTA: “ये क्या होता है?” 🤔


कहते हैं लोकतंत्र में जनता अपने नेता चुनती है…

लेकिन यहाँ तो जनता का काम बस ये कन्फर्म करना है कि नेता वही है, जो पहले से है 😌


रिज़ल्ट का गणित भी बड़ा दिलचस्प है:

 • 100% वोट एक ही उम्मीदवार को

 • 0% असहमति

 • 0% विवाद

 • 0% एग्जिट पोल की ज़रूरत


इतना क्लियर रिज़ल्ट तो मैथ्स के एग्जाम में भी नहीं आता 😄


चुनाव आयोग ने भी बयान जारी किया:

“इस बार भी जनता ने पूरी आज़ादी के साथ वही फैसला लिया, जो उन्हें लेना था।”


मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें थीं,

लेकिन किसी को जल्दी नहीं थी… क्योंकि रिज़ल्ट तो पहले से ही “सेव” था 


मीडिया कवरेज भी शानदार रही:

“देश की जनता ने एक बार फिर से ऐतिहासिक समर्थन दिया!”

(इतिहास हर बार वही रहता है, बस तारीख बदल जाती है)


विपक्ष ने भी शानदार प्रदर्शन किया:

उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेकर माहौल को संतुलित रखा…

(हालाँकि उन्हें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप चाहि)


सबसे बड़ी बात —

यहाँ हारने का कोई डर नहीं,

क्योंकि जीतने वाला पहले से तय है… और बाकी सब “भागीदारी” निभा रहे हैं।


अगर दुनिया के बाकी लोकतंत्रों में भी इतनी “स्थिरता” आ जाए,

तो एग्जिट पोल, डिबेट, और रिज़ल्ट वाले दिन का ड्रामा ही खत्म हो जाए 😄


निष्कर्ष:

नार्थ कोरिया ने फिर साबित कर दिया कि

“लोकतंत्र” सिर्फ एक व्यवस्था नहीं,

बल्कि एक फिक्स्ड डिपॉज़िट है — जहाँ रिज़ल्ट गारंटीड होता है 😌


#NorthKorea #ElectionSatire #Vyanga #PoliticalHumor #Democracy

Read More...

हिंदू-मुस्लिम प्रेम विवाह और हिंसा


दोस्तों, अगर आपका अपना परिवार आपकी मुहब्बत की वजह से आपकी जान लेने का फ़ैसला कर ले…

तो उसे क्या कहंगे?
इज़्ज़त?
सम्मान?
या फिर
सीधी-सीधी इंसानियत की हत्या?


आज हम एक ऐसी ही सच्ची घटना पर डिस्कशन करने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले में हुई, और जिसने पूरी इंसानियत का सर शर्म से झुका दिया है।

यह मामला है मुरादाबाद ज़िले के उमरी सब्ज़ीपुर गाँव का।

यहाँ रहने वाली एक लड़की  जो कि हिंदू समुदाय से थी और एक लड़का जो कि मुस्लिम समाज से आता था, बहुत वक्त से एक-दूसरे को जानते थे। पसंद करते थे। दोनों बालिग थे। दोनों समझदार थे।
और दोनों ने तय किया था कि वे शादी करके एक साथ ज़िंदगी बिताएँगे। लेकिन उनकी यह मुहब्बत कुछ लोगों को नागवार गुज़री।

लड़की का परिवार, ख़ासकर उसके भाई, इस रिश्ते के सख़्त खिलाफ़ थे। उन्होंने कई बार लड़की पर दबाव बनाया, धमकियाँ दीं, और कहा गया कि “यह रिश्ता हमारे समाज की इज़्ज़त के ख़िलाफ़ है।”

लेकिन जब लड़की और लड़के ने अपना फ़ैसला बदलने से इनकार कर दिया, तो मामला बहस से आगे बढ़ गया।

पुलिस जांच के मुताबिक, लड़की के परिवार के कुछ लोगों ने दोनों को बहाने से एक जगह बुलाया। वहाँ उन्हें बंधक बनाया गया, उनके साथ मारपीट की गई, और फिर बेरहमी से दोनों का क़त्ल कर दिया गया।

क़त्ल के बाद, इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए उनके शवों को गाँव के बाहर एक सुनसान जगह पर दफ़ना दिया गया।

कुछ दिनों तक दोनों के बारे में कोई खबर नहीं थी।लेकिन जब मामला सामने आया, तो पुलिस ने जांच की, शव बरामद हुए, और इस तरह सच्चाई सबके सामने आ गई।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या लड़की के सगे भाइयों द्वारा की गई, और इसे ऑनर किलिंग यानी सम्मान के नाम पर हत्या के रूप में दर्ज किया गया।

दोस्तों, हमें यहाँ रुककर सोचना चाहिए।
क्या वाकई यह “सम्मान” था? बताइए ज़रा…

किस क़ानून में लिखा है कि प्यार करना अपराध है?किस धर्म में लिखा है कि इंसान की जान ले ली जाए? किस समाज में यह तय किया गया कि परिवार ही ख़ुदा बन जाएगा?

यह कोई सम्मान नहीं था। यह था — डर, नफ़रत और समाज से मिलने वाले तानों से उपजा हुआ ग़ुस्सा। जिसे मुहब्बत की कुर्बानी देकर शांत किया गया।

और सवाल यह है कि क्या अब वो सम्मान बच गया होगा? सवाल यह है कि हमारा क़ानून क्या कहता है?

भारत का संविधान साफ़ कहता है — कि हर बालिग नागरिक अपनी ज़िंदगी का फ़ैसला खुद ले सकता है। धर्म, जाति या समाज के नाम पर किसी की हत्या सीधा मर्डर है। ऑनर किलिंग कोई अलग परंपरा नहीं, बल्कि एक जघन्य अपराध है।

दोस्तों, सबसे डरावनी बात यह नहीं है कि हत्या हुई।उससे भी डरावनी बात यह है कि आज भी बहुत से लोग कहते हैं कि — “गलत तो किया… लेकिन समाज में तो ऐसा ही होता है।”

याद रखिए, जब हम “ऐसा ही होता है” कह देते हैं,
उसी दिन हम अगली हत्या को जायज़ बना देते हैं।

असल इज़्ज़त इसमें नहीं है कि लोग क्या कहेंगे।दुनिया के लोग तो किसी भी हालत में नहीं छोड़ते हैं, पर अगर कोई सख्त ज़रूरत पड़ जाए तो कोई काम भी नहीं आता है

असल इज़्ज़त इसमें है कि आपका बच्चा ज़िंदा है,
महफ़ूज़ है और ख़ुश है। असल इज़्ज़त इसमें है कि
आप इंसान बने रहें, क़ातिल नहीं।

किसी इंसान के क़त्ल की इजाज़त हमें कोई धर्म कभी नहीं दे सकता है।

आपका बच्चा आपकी इज़्ज़त नहीं है, आपकी ज़िम्मेदारी है।




हालाँकि मैं यह हमेशा से कहता आया हूँ कि अलग-अलग धर्म के मानने वाले लड़के और लड़की में से दोनों या कोई एक भी अगर धार्मिक है तो उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे मामलों में शादी के बाद बहुत ज़्यादा कॉम्प्लीकेशन्स होती हैं, बल्कि प्रोब्लम्स इतनी ज़्यादा बढ़ जाती हैं कि साथ में रहना भी एक अज़ाब बन जाता है। 

ऐसे में दोनों में से कोई एक अगर अपना धर्म बदलता है तो यह तो उल्टा अपनी आस्था का मज़ाक उड़ाना होता है, क्योंकि धर्म सिर्फ और सिर्फ आस्था बदलने पर ही बदला जा सकता है। डर, लालच या प्रेम की वजह से धर्म बदलने का नाटक तो हो सकता है, पर आस्था हरगिज़ नहीं बदल सकती है।

पर अगर दोनों ने फैसला कर ही लिया तो फिर ऐसे में उनके परिवार वाले भी रोककर क्या हासिल कर लेंगे? अगर आप उनके फैसले से सहमत नहीं हैं तो आने वाली कम्प्लीकेशन पर उनके साथ डिस्कशन करिये, हम बस इतना ही कर सकते हैं। इसके बाद हमारा काम खत्म।

अगर वो फिर भी नहीं माने तो उन्हें उनके हाल पर छोड़ दीजिये।

उनकी ख़ुशी के लिए दुआ कीजिये, क्योंकि वो आपकी संतान हैं, बहन या भाई हैं। उन्हें अपनी ज़िन्दगी जीने का उतना ही हक़ है, जितना आपको या दुनिया के किसी भी इंसान को है!


दोस्तों, उमरी की यह घटना सिर्फ़ दो लोगों की मौत नहीं है। यह हमारे समाज की सोच पर एक काला धब्बा है।
 जैसा कि दिल्ली में अंकित सक्सेना की हत्या से लगा था।

अगर आज भी हमने यूँ बेगुनाहों को क़त्ल होते देखा और चुप रहे, तो कल हमारी चुप्पी किसी और की कब्र खोदेगी।

अगर आप इस सोच के खिलाफ़ हैं, तो आवाज़ उठाइये, चुप्पी मत अपनाइए।

शुक्रिया!

Read More...

छात्रों पर मार्क्स लाने का प्रेशर और परिणाम

बहुत सारे स्टूडेंट अच्छे मार्क्स से पास हो रहे हैं, खूब दिल लगाकर पढ़ाई करना और इम्तेहान में अच्छे मार्क्स से पास होना ज़रूरी तो है, पर जिस तरह से अच्छी सरकारी शिक्षण संस्थाओं में कमी आयी है, या यह कहा जाए कि जिस तरह से माध्यम और गरीब वर्ग के बच्चे अब शिक्षा का महत्व समझकर पढ़ाई कर रहे हैं, उसके मुक़ाबले सरकारी शिक्षण सास्थाएँ बहुत कम बनाई गई हैं। जिसकी वजह से उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स के ऊपर ज़्यादा से ज़्यादा मार्क्स लाना मजबूरी बन गया है।

यही वजह ही कि मुझे ज़्यादा मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स के साथ ख़ुशी से ज़्यादा सहानुभूति होने लगी है।
स्टूडेंट्स पढ़ाई में मेहनत सीखने की जगह ज़्यादा मार्क्स लाने के लिये करते हैं, चैप्टर्स को समझने और रिसर्च करने की जगह रट्टा मारा जाता है, जिससे कि बस फ़ौरी तौर पर अच्छे से अच्छे मार्क्स लाकर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन मिल सके।
यह कंपीटिशन बच्चों के अंदर ऐसा प्रेशर भरता है कि वो अंदर से कमज़ोर होते चले जाते हैं। अक्सर बच्चे इस प्रेशर को सहन नहीं कर पाते हैं और बीच में ही जीवन से हार जाते हैं और बाक़ी स्टूडेंट्स उस मानसिक कमज़ोरी को ज़िंदगी भर झेलते रहते हैं।
माध्यम और गरीब वर्ग के पैरेंट्स के लिए तो अपने बच्चों को कमज़ोर आर्थिक स्थिति से बाहर निकलने का यही रास्ता बचता है, क्योंकि वो अपने बच्चों का एडमिशन प्राइवेट संस्थाओं मे करा ही नहीं सकते हैं।
हमारे देश में सरकारें अच्छे सरकारी शिक्षण संस्थान इसलिए नहीं बना रही हैं कि अगर माध्यम और गरीब वर्ग के बच्चे भी पढ़ लिख गये तो फिर अमीर वर्ग के बच्चों का क्या होगा? क्योंकि फिर उच्च स्तरीय नौकरियों पर बड़ी तादाद में पास हुए गरीब तबके के बच्चे अपना दावा पेश करेंगे।
हर साल 20 लाख से ज़्यादा बच्चे NEET की परीक्षा में बैठते हैं और मात्र 50 हज़ार के आसपास ही MBBS की सीटें सरकारी संस्थानों में हैं। यही हाल JEE जैसी दूसरी परीक्षाओं का भी है।
पर सब राजनैतिक पार्टियाँ मस्त हैं, क्योंकि उन्हें वोट धार्मिक नफ़रत की राजनीति और इस राजनीति का विरोध करने से मिल ही रहे हैं। वोट डालने वालों को अपने बच्चों के मुस्तक़बिल की कोई परवाह ही नहीं है तो किसी और को भी क्यों ही हो?

Read More...

प्रेशर में काम करने के दुष्परिणाम

हम आमतौर पर अपने बच्चों पर प्रेशर डालकर काम करवाना चाहते हैं, जैसे कि पिटाई का डर दिखाकर, नाकामयाबी का डर दिखाकर, गरीबी का डर दिखाकर... जबकि इंसान प्रेशर में जबरदस्ती काम तो कर लेता है, पर उसका दिमाग प्रेशर को बहुत देर तक झेल नहीं पाता है।


कुछ बच्चों का दिमाग इतना मजबूत नहीं होता है और धीरे-धीरे उनकी प्रेशर झेलने की क्षमता खत्म होती चली जाती है। ऐसे ही बच्चे, बचपन में या फिर बड़े होने के बाद भी नाकामयाबी के डर से ख़ुद को नुकसान तक पहुंचा देते हैं। 


आजकल की कंपनियां भी अपनी एम्पलाईज को मोटिवेट करने की जगह प्रेशर में झोंक कर काम करवाती हैं, खासतौर पर सेल्स टारगेट वाली कंपनियां तो इंसानी जिंदगी के लिए नासूर की तरह हैं!


जबकि होना यह चाहिए कि जो हम करवाना चाहते हैं, हर बार उन्हें वो करने के लिए मोटिवेट करें, लॉजिक से समझाएं, कि फलां काम क्यों ज़रूरी है और उसके होने या नहीं होने के क्या फायदे और क्या नुकसान हैं। उन्हें नाकामयाबी से डराएं नहीं, बल्कि सिर्फ मार्गदर्शन करके उनके ऊपर छोड़ दें, उन्हें खुद से फेल या पास होने दें। और फेल होने पर समझाएं कि यही ज़िंदगी है, फेल होने का भी लुत्फ उठाओ और जिन वजहों फेल हुए हो, उनके ऊपर गौर करो। 


वो अगर बार-बार भी फेल होते हैं, तब भी उन्हें मोटिवेट करना हैं। क्योंकि इससे उनके अंदर जो समझ पैदा होगी, हार का डर खत्म होगा, वो उन्हें स्थाई तौर पर मज़बूत और कामयाब बनाएगा। 



यही काम सफलता पर भी करना है, सफलता इंसान को अपनी कमियों को देखने से रोकती है, जो कि लॉन्ग टर्म पर और भी ज़्यादा नुकसानदेह है।


मतलब फेलियर और सफलता दोनों इंसान के लिए उसके रब की तरफ से अवसर हैं!

Read More...

भावनात्मक रूप से मूर्ख लोग

इमोशनली बेवकूफ लोग चलते फिरते बारूद की तरह हैं, कोई भी कभी भी इनके ज़रिए किसी का भी कत्ल करवा सकता है, दंगा भड़का सकता है।


हमारे देश में ऐसे लोगों गोमांस या फिर धर्मविरोध के नाम पर मॉब लिंचिंग करते पाए जाते हैं। ठीक ऐसे ही पाकिस्तान में भी गली गली में ऐसे बारूद के ढेर घूम रहे हैं। बस उन्हे यह कहकर इमोशनल बेवकूफ बनाना होता है कि फलां ने अल्लाह या फिर अल्लाह के रसूल (स.) की शान में गुस्ताखी की है। 


फिर इमोशंस भड़कने पर शैतान बने यह लोग ना तो कोई फैक्ट्स चेक करते हैं, ना उन्हे किसी प्रूफ की ज़रूरत होती है और ना ही किसी अदालत में जुर्म साबित करना होता है। सज़ा भी थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि शैतानों की भीड़ खुद ही सज़ा देते हुए सीधे लिंचिग कर देती है। 


पिछले दिनों पाकिस्तान से ऐसी ही एक दिल दुखाने वाली खबर आई थी, उमेरकोट के रहने वाले डॉ शाहनवाज खानबर के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट हुई, जिसमे उनके ऊपर पैगंबर मुहम्मद (स.) की बेहुरमती करने का आरोप लगा। भीड़ इनके घर पहुंच गई, वह उस समय शहर में भी नही थे। इन्होंने कहा कि उनका फोन हैक हुआ है, पुलिस जांच कर ले, मैं जांच के लिए तैयार हूं। 

पर ख़ुद पुलिस ने ही उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मार डाला और इसके बाद वहां के कट्टर मज़हबी पार्टी वालो ने उनकी लाश तक को जला डाला।


यह सिर्फ एक उदाहरण है, पर ऐसा वहां भी आए दिन होता रहता है। पाकिस्तान की आर्थिक और दिमागी बदहाली की ज़िम्मेदारी इन इमोशनल बेवकूफ कट्टरपंथियों पर भी आती है। 


उनकी इस बदहाली के बावजूद इस तरफ वाले इमोशनल बेवकूफ उनसे खूब रेस लगा रहे हैं!

Read More...

भारतीय मुस्लिम्स को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा


जापान पर अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने और ज़मीन पर कब्ज़ा करने के बाद जापानियों ने कब्जा छुड़वाने के लिए कोशिशें करने की जगह शिक्षा का 20 वर्षीय मॉडल तैयार किया। और उसका परिणाम यह हुआ कि 1971 आते-आते जापान तकनीक में इतना आगे निकल गया कि अमेरिका को स्वयं ही जापान के शहरों से कब्ज़ा हटाना पड़ा।

दूसरी तरफ अगर मैं मुस्लिम समाज की बात करूं तो समाज की 80-90% आबादी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और हम आज भी अपने हालात पर फिक्र करने की जगह, पॉज़िटिव अप्रोच से प्लानिंग बनाने की जगह नेगेटिविटी पर जमे हुए हैं, दूसरों की कमिंयाँ ढूंढने में व्यस्त हैं। हमारे पास तो हालात को ठीक करने के काम में से चंद मिनट भी इन फालतू चीज़ों के लिए नहीं होने चाहिए थे।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित और पिछड़े समाज के लिए काम किया, बल्कि असलियत यह भी है कि दलित और पिछड़े समाज ने भी उनका वैसे ही साथ दिया। अगर वो मुस्लिम समाज से होते तो हम में से अधिकतर तो उनके फ़िरक़े या फिर धार्मिक विचारों पर उंगली उठा रहे होते और बाकी बचे हुए लोग उन पर उठी हुई उंगलियों पर बहस कर रहे होते, उन पर विश्वास कर चुके होते। और ऐसा इसलिए है कि जब कोई किसी समाज के शिक्षित होने की कोशिश करता है तो समाज के ठेकेदारों को अपनी मठाधीशी खत्म होते हुए नज़र आती है और इसलिए वो ऐसे प्रयास में लगे लोगों के खिलाफ इमोशंस को भड़काकर धर्म विरोधी या फिर समाज विरोधी ठहराने की कोशिश करते हैं।

इसलिए किसी भी हालत में इमोशंस को भड़कने से बचाना है और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले या फिर विरोध से पहले ठंडे दिमाग से सिक्के के हर पहलू को परखना ज़रूरी है।

आज अगर हम अपनी हालात सुधारना चाहते हैं तो उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना होगा। अभी से रुट लेवल पर प्लान बनाकर इम्प्लीमेंट करने की शुरुआत करनी होगी।


- शाहनवाज़ सिद्दीक़ी


Read More...
 
Copyright (c) 2010. प्रेमरस All Rights Reserved.