व्यंग्य: सुपरपावर का ‘सरेंडर स्पेशल’!
नार्थ कोरिया चुनाव 2026: लोकतंत्र की “मास्टरक्लास”
आंकड़े देखिए और गर्व कीजिए:
• कुल वोटिंग: 99.9%
• विजेता उम्मीदवार: 100%
• विपक्ष: सर्चिंग… Not Found
• NOTA: “ये क्या होता है?” 🤔
कहते हैं लोकतंत्र में जनता अपने नेता चुनती है…
लेकिन यहाँ तो जनता का काम बस ये कन्फर्म करना है कि नेता वही है, जो पहले से है 😌
रिज़ल्ट का गणित भी बड़ा दिलचस्प है:
• 100% वोट एक ही उम्मीदवार को
• 0% असहमति
• 0% विवाद
• 0% एग्जिट पोल की ज़रूरत
इतना क्लियर रिज़ल्ट तो मैथ्स के एग्जाम में भी नहीं आता 😄
चुनाव आयोग ने भी बयान जारी किया:
“इस बार भी जनता ने पूरी आज़ादी के साथ वही फैसला लिया, जो उन्हें लेना था।”
मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें थीं,
लेकिन किसी को जल्दी नहीं थी… क्योंकि रिज़ल्ट तो पहले से ही “सेव” था
मीडिया कवरेज भी शानदार रही:
“देश की जनता ने एक बार फिर से ऐतिहासिक समर्थन दिया!”
(इतिहास हर बार वही रहता है, बस तारीख बदल जाती है)
विपक्ष ने भी शानदार प्रदर्शन किया:
उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेकर माहौल को संतुलित रखा…
(हालाँकि उन्हें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप चाहि)
सबसे बड़ी बात —
यहाँ हारने का कोई डर नहीं,
क्योंकि जीतने वाला पहले से तय है… और बाकी सब “भागीदारी” निभा रहे हैं।
अगर दुनिया के बाकी लोकतंत्रों में भी इतनी “स्थिरता” आ जाए,
तो एग्जिट पोल, डिबेट, और रिज़ल्ट वाले दिन का ड्रामा ही खत्म हो जाए 😄
निष्कर्ष:
नार्थ कोरिया ने फिर साबित कर दिया कि
“लोकतंत्र” सिर्फ एक व्यवस्था नहीं,
बल्कि एक फिक्स्ड डिपॉज़िट है — जहाँ रिज़ल्ट गारंटीड होता है 😌
#NorthKorea #ElectionSatire #Vyanga #PoliticalHumor #Democracy
दुश्मनों को कुछ ऐसे डराते हैं हमारे गृहमंत्री!
क्या इतना आत्मविश्वास कभी देखा है?
दुनिया में आपने बहुत-बहुत बड़े आत्मविश्वासी देखें होंगे, लेकिन मैंने अपने जीवन में किसी में इतना आत्मविश्वास कभी नहीं देखा...
क्या आपने इतना आत्मविश्वास कभी देखा है?
पति की हाज़िर जवाबी
पत्नी ने कहा - "मैं अपना सारा जीवन अपनी बहन के साथ गुजार दूँगी, लेकिन दूसरी शादी कभी नहीं करूँगी।"
पति भी हाज़िर जवाबी से बोला - "ऐसा कभी नहीं होगा! तुम फ़िक्र क्यों करती हो? मैं भी तुम्हारी बहन के साथ ही रह लूँगा।"
खुशदीप सहगल की बग़ावत
उनको एक कमरे तक पहुँचाया गया, थोड़ी देर बाद जाकर चेक किया तो वह वहां पर धमाल मचा रहे थे.
सतीश सक्सेना की धमकी
![]() |
| गौर से देखिये और पहचानिए इन तीनो को, जो सतीश सक्सेना की साजिश में शामिल थे, इन्ही तीनो के नाम पर वसूली की साजिश का प्लान बनाया गया था. |
![]() |
| इन तीनो के साथ मिलकर सतीश सक्सेना नामक ब्लोगर ने होटल के इसी कमरे में इस साज़िश का ताना-बाना बुना था |
![]() |
| देखिये प्लान सुनकर कितने खुश नज़र आ रहे हैं यह लोग |
![]() |
| गंभीर मंत्रणा चल रही है |
![]() |
| अपने साथ समर्थन जुटाने के लिए यह लोग छतीसगढ़ बिग्रेड से भी गुप-चुप मंत्रणा करने पहुँच गए |
![]() |
| सबूत के लिए इस मंत्रणा की ख़ुफ़िया कैमरे से ली गई तस्वीर देखिये |
![]() |
| सुनीता शानू जी के ऊपर खाने-पीने का भार सौंपा गया था |
सतीश जी का यह गुर्गा, अजीब सी स्थिति में फंस गया था, इसलिए सिवाए मुस्काराने के कुछ भी नहीं कर सका, सोच रहा है जान बची सो लाखो पाए!
कल का मैन ऑफ़ दा मैच!!!
बहुत-बहुत मुबारक हो!!! सबको मुबारक हो!!! पाकिस्तान को भी मुबारक हो!!! :-) :-) :-) :-) :-)
खुशदीप भाई कह रहे हैं, हर हिन्दुस्तानी की बात!....... हटो, हटो, ऐ श्रीलंका वालों, वर्ल्ड कप अब हमारा है...
धूम-धूम धडाम-धडाम धम्म-धम्म टूंश, फूंश, भड-भड-भड-भड... धिनशा-धिनशा.... फटाक-फटाक... धडाम-धडाम... ठाँ-ठाँ-ठाँ-ठाँ....
[यह वोह बम्ब-पठाखे हैं जो रात जलाएं हैं :-) :-) :-) ]
चलिए लगे हाथ आपको यह भी बता देते हैं की कल का मैच किसने जिताया... नीचे उसका फोटो लगा रहा हूँ... पहचानिए????
पहचाना क्या???? अरे और कौन होगा? वही ना, जिसका टोटका कल चला है!!!!!!!!!!
टोटका: आज पाकिस्तानी टीम जीतेगी!
मेरी नए साल की लोकल पार्टी का फोटो
हमारे मौहल्ले में नए साल पर हमने जम कर हंगामा किया, लोग भी भौचक्के थे. एक कसर रह गई, कैमरा कोई भी नहीं लाया था... खैर! पडौस के एक लड़के से कैमरा माँगा और एक फोटो खिंची... आप भी देखिये कैसी आई है?
पूरा देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें!!!
आम है क्या?
ओबामा पर चढ़ा भारतीय रंग
"सरदार ओबामा सिंह"
रोंग नंबर
एक व्यक्ति अपने कार्यालय से घर पर फ़ोन करता है तो एक अजीब महिला जवाब देती है:
महिला: नौकरानी
व्यक्ति: लेकिन हमारे घर पर तो कोई नौकरानी नहीं है?
महिला: मुझे आज सुबह ही घर की मालिकिन ने रखा है.
व्यक्ति: खैर! मैं उसका पति हूँ, क्या वह वहां पर है?
महिला: उम्म्म्म.... परर्रर.... वह तो ऊपर... अपने बेडरूम में किसी और व्यक्ति के साथ है, उनकी आवाजों से तो मुझे लगा कि वह उसका पति है.
इतना सुनकर व्यक्ति को गुस्से में लाल-पीला हो जाता है.
व्यक्ति: सुनो! क्या तुम 50,000 रूपये कमाना चाहती हो?
महिला: (रोमांचित होते हुए) मुझे इसके लिए क्या करना होगा?
व्यक्ति: मैं चाहता हूँ, कि अलमारी में रखी मेरी गन उठाओ और मेरी पत्नी और उस घटिया आदमी को गोली मार दो.
वह महिला फ़ोन नीचे लटका कर चली जाती है... व्यक्ति उसके पैरों की आवाज़ और दो धमाकों की आवाज़ सुनता है. महिला वापिस आकर फ़ोन पर मालूम करती है:
महिला: मृत शरीरों के साथ क्या करना है?
व्यक्ति: इनको स्विमिंग पुल में फेंक दो!
महिला: क्या? लेकिन यहाँ तो कोई स्विमिंग पुल नहीं नहीं!
बहुत देर तक चुप रहने के बाद
व्यक्ति: उह....मम.... क्या यह 25xx43xx न. है?
महिला: नहीं!
व्यक्ति: ओह्ह.... माफ़ करना.... रोंग नंबर...
keywords: critics, Wrong Number
कैसी कैसी फितरत!
लड़के (नर्क में): यार यमराज की लड़की क्या माल है बाप! चलती है तो लगता है फूल गिर रहे हैं। नर्क के सारे लड़के उसके ही पीछे है, एक बार बात करने का मौका मिल जाए!
(संदेशः छिछौरे नर्क में भी छिछौरे ही रहते हैं!)
लड़कियां (स्वर्ग में): इस अप्सरा की नेल पाॅलिश क्या टैकी है यार और वोह ड्रेस देखी उसकी! यह इतनी पतली कैसे है? मैं तो डाईटिंग कर-कर के थक गई, फिर भी वेट (वज़न) कम ही नहीं होता।
(संदेशः यहां भी दूसरी से जलन)
अधेड़ उम्र के साथी (नर्क में): अरे भाई, कल पड़ोस के आग के पार्क में सुबह-सुबह जौगिंग कर रहा था, (बाई आंख मारते हुए) वोह लल्लन की छोरी आग में भी गुलज़ार लग रही थी। पहलाः अरे मिंया अब इतनी उम्र कहाँ कि उस नवयौवना का पीछे कर पाते, आंखो से ही दूर तक छोड़ आए।
(संदेशः इस उम्र में भी....!)
बाप और बेटा (धरती पर): प्रभु हमें कहां छोड़ दिया? वोह दोनों चाहे जैसी भी थी, लेकिन............. नौटंकी के बिना अब तो खाना भी हज़म नहीं होता है! प्लीज़ हमें भी उनके पास भेज दीजिये!...
...
...
...
...
...
...
...
...
Keywords: Hindi Critics, फितरत









































