निकाह की 'हाँ'

Posted on
  • by
  • Shah Nawaz
  • in
  • Labels: , , ,


  • हमारे देश के मुस्लिम समुदाय में विशेषकर उत्तर भारत में लड़कों और खासकर लड़कियों से शादी से पहले अकसर उनकी मर्ज़ी तक मालूम नही की जाती है, एक-दुसरे से मिलना या बात करना तो बहुत दूर् की बात है... रिश्ते लड़के-लड़की की पसंद की जगह माँ-बाप या रिश्तेदारों की पसंद से होते हैं. ऐसी स्थिति में निकाह के समय काज़ी के द्वारा 'हाँ' या 'ना' मालूम करने का क्या औचित्य रह जाता है???


    शादी के बाद पति-पत्नी विवाह को नियति समझ कर ढोते रहते हैं और हालत से समझौता करके जीवनी चलाते है...

    मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम‌) ने शादी का प्रस्ताव देने वाले को वसीयत की है कि वह उस महिला को देख ले जिसे शादी का प्रस्ताव दे रहा है। मुग़ीरा बिन शोअबा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि उन्होंने एक औरत को शादी का पैगाम दिया तो इस पर नबी (स.) ने फरमाया:

     
    “तुम उसे देख लो क्योंकि यह इस बात के अधिक योग्य है कि तुम दोनों के बीच प्यार स्थायी बन जाये।’’
    इस हदीस को तिर्मिज़ी (हदीस संख्या: 1087) ने रिवायत किया है और उसे हसन कहा है तथा नसाई (हदीस संख्या: 3235) ने रिवायत किया है।

    3 comments:

    1. वैसे तो अधिकतर मामलों में लड़की की मर्ज़ी वही होती है जो उसके माता पिता ने उसके लिए चुना है क्यूँ की लड़की यह मानती है जो माता पिता उसके लिए चुनेंगे वोह उसके लिए बेहतर होगा| हाँ कुछ मामलों में ऐसा अवश्य होता है की लड़की को लड़का पसंद नहीं होता लेकिन माता पिता की बहुत सी मजबूरियां उसे चुप रह के नियति के साथ समझौता करने पे मजबूर कर देती हैं | यदि समझौता न करे तो शायद शादी ही ना हो | यह दोष शादी के रस्म ओ रिवाजो का है दहेज़ प्रथा का है | आज लड़का लायक का मिल जाए यही एक बड़ी समस्या है ना की पसंद का मिल जाए :)

      ReplyDelete
    2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
      --
      आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज बुधवार (18-12-13) को चर्चा मंच 1465 :काना राजा भी भला, हम अंधे बेचैन- में "मयंक का कोना" पर भी है!
      --
      सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
      --
      हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
      सादर...!
      डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

      ReplyDelete
    3. मौज़ू मुद्दा उठाया है निकाह की हाँ में।

      ReplyDelete

     
    Copyright (c) 2010. प्रेमरस All Rights Reserved.